कहने को है जनता राज
लेकिन जनता है मोहताज
सब की आँखो मे आँसू
बह गई उल्टी गंगा आज
आज है अपनो का रोना
कल थे गैरो के मोहताज
किस किस की हम बात सुने
हर कोई है साहबे ताज
जिसके पसीने से है खिरमन
वह खुद रोटी को मोहताज
अपनी हुक़ूमत है फिर भी
भूके है कुछ काम न काज़
माना कि बरबाद हुए
मिल तो गया हमको स्वराज
हम वह माली है लोगो
बेच दे जो गुलशन की लाज !!!
परिस्थितियो की यही विडम्बना है कि भले ही आज हम पर कोई दूसरा देश शासन नही कर रहा, पर हम स्वतंत्र नही है ! हमारी मानसिकता गुलाम हो चुकी है और हमे गुलामी की आदत पड चुकी है !
इन विषम परिस्थितियो मे हो सकता है कि आप आज़ादी का जशन मना सके, पर मै तो शहीदो के सामने नम आँखो से शर्मसार खडा हूँ और उनके सपनो को टूटते हुए देख रहा हूँ ! याद कर रहा हूँ उन तमाम सैनिको और उनके परिवार के सदस्यो के बलिदान को जो मातृभूमि के लिये शहीद हो गये ! क्योंकि शायद आज का दिन उन्हे याद करने के लिये ही तय किया गया है और 16 अगस्त को उनको फिर से भुला दिया जायेगा अगले एक वर्ष के लिये !
जाइये आप जशन मनाइये ! मुझे तो अभी कुछ अनुत्तरित प्रशनो के हल खोजने है !!!!!
जय जवान ! जय किसान ! जय भारत !
5 comments:
goro se kalo ki gulami,
daku se choro ki gulami,
garo se apno ki gulami,
ijjt hamari bikti nah,
ijjt hum me hai hi kahan,
rishwat, nithari, chori, rape
yeh sab hai hamare game.
kab ayage hamko shame, kab ayage hum ko shame
http://dingalpingal.blogspot.com/
http://raniwara-mail.blogspot.com/
Deepakji
maine 2 blog banaye hai plz improov k liye suggestion de
yrs
gs rao
It was not azadi, was just transfer of gulami. Like a caged animal, masters were changed but animal remained caged.
Insha Allah some day when we Indians will rise over religion and caste, and all will be literate we will be able to choose right leaders. Then we will be really azad.
waha waha kiya baat hai deepak ji
bakai me ap bahut acha likhte hain
Post a Comment